फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report of embezzlement of lakhs on finance company employee

Lakhimpur Kheri News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर लाखों के गबन की रिपोर्ट

Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report of embezzlement of lakhs on finance company employee
लखीमपुर खीरी। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक आलोक तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर कर्मचारी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहरीर में शाखा प्रबंध आलोक तिवारी ने बताया कि मनीष कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम महसी थाना कोतवाली हरदी जिला-बहराइच खीरी की ब्रांच में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि मनीष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लाखों का गबन किया।
29 अप्रैल 2024 को सुमित्रा मोटर्स को फर्जी व कूटरचित ई-मेल कर संपत्ति का गबन करने के उद्देश्य से फाइनेंस वाहनों के संबंध में आफाक व नरेंद्र कुमार मिश्रा से तीन लाख पैंतीस हजार रुपये लिए थे, जो कंपनी में जमा नहीं किए।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राहक राजेश यादव से 31 मार्च 2024 को चार लाख पच्चीस हजार छह सौ 37 रुपये व ग्राहक अशोक कुमार से 30 जुलाई 2024 को एक लाख 97 हजार तीन सौ तीस रुपये, ग्राहक मोबीन से 06 फरवरी 2023 को छत्तीस हजार चौरासी रुपये, ग्राहक रियाज अहमद से 10 जनवरी 2023 को 18 हजार बीस रुपये, ग्राहक उमेश मिश्रा से 45 हजार रुपये, ग्राहक अरशद से एक लाख छियालिस हजार रुपये ग्राहकों से लेने के बाद भी कंपनी में जमा नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी मनीष ने कंपनी के कुल बारह लाख तीन हजार इकहत्तर रुपये का गबन किया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed