{"_id":"5f21c7f48ebc3e63a145c3e9","slug":"report-filed-against-two-people-in-case-of-murder-of-young-man-lakhimpur-news-bly4144963129","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर में रिश्तेदारों ने ही युवक की घर बुलाकर हत्या की थी और उसकी मां के आने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने मां रामदेवी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर पंचायत के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी दिलीप दीक्षित (27) पुत्र करुणाशंकर को उसके रिश्तेदार रामजी पुत्र जगदीश शुक्ला 23 जुलाई को अपने घर बुला ले गया था, जहां दिलीप का फंदे से लटका शव मिला था। आरोप है कि युवक की मां और अन्य परिजन के पहुंचने से पहले ही रामजी और अन्य घर वालों ने आनन फानन उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।
इस संबंध में मृतक की मां रामदेवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घटना के वक्त वह अपने मायके हरसिंहपुर में थी। जहां उसे अपने इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिली। वह वापस अपने घर पहुंची तब तक उसके बेटे का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि रामजी और उसकी बहन रोहिणी ने मिलकर उसके बेटे को मार डाला और बाद में उसके घर आकर पुत्र के खुदकशी कर लेने की सूचना दी। आरोपी रामजी ने दिलीप का टूटा मोबाइल व कथित सुसाइड नोट भी दिया। पुलिस ने बुधवार शाम मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी भाई-बहन के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।