{"_id":"5f610d548ebc3efbba3e740b","slug":"report-against-sp-party-workers-lakhimpur-news-bly419954992","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा संगठनों के चार जिलाध्यक्षों और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा संगठनों के चार जिलाध्यक्षों और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को डीएम कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करने वाले सपा फ्रंटल संगठनों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। सदर कोतवाली पुलिस ने जेल गेट चौकी इंचार्ज की तहरीर पर छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ बिग्रेड और समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के जिलाध्यक्ष के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, महामारी एक्ट आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार को सपा के फ्रंटल संगठनों छात्रसभा, लोहिया वाहिनी, यूथ बिग्रेड और सयुस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए, डीएम दफ्तर पहुंचेे। कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। इस पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने जेल गेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव की तहरीर पर छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, समाजवादी युवजन सभा (सयुस) जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने, महामारी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को दबाने का प्रयास: आकाश
छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला ने अमर उजाला को बताया कि सोमवार को फ्रंटल संगठन के साथियों के साथ उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुए पीपीई किट घोटाले सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर डीएम दफ्तर का घेराव और प्रदर्शन कर आवाज उठाई थी। जिला प्रशासन ने दबाव बनाने और मुकदमा दर्ज कराकर इस आवाज को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी नहीं सौंप सकते हैं।