फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Removed encroachment widened city roads

हटा अतिक्रमण तो चौड़ी हो गईं शहर की सड़कें

Sat, 29 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 29 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Removed encroachment widened city roads
encrochment - फोटो : amar ujala
एसडीएम के नेतृत्व में चला अतिक्रमण अभियान
विज्ञापन

स्थाई अस्थाई अतिक्रमण पर गिरी जेसीबी की गाज


सदर एसडीएम ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुुरू किया। कलक्ट्रेट गेट से शुरू हुआ अभियान जिला अस्पताल होते हुए संकटा देवी चौराहा पर समाप्त हुआ। इस दौरान पालिका की जेसीबी स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ढहाती हुई चली गई। हालांकि पटरी दुकानदारों ने रात में ही अपने अपने ठेलों को गलियों आदि में शिफ्ट कर लिया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान में बारिश भी खलल डालती रही।
अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह ही पालिका और तहसील कर्मचारी जेसीबी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए। हालांकि इस दौरान शुरू हुई बारिश भी अतिक्रमण अभियान को रोक नहीं सकी। बारिश में ही कलक्ट्रेट गेट से लोहिया भवन तक लगे ठेले आदि को तोड़ती हुई जेसीबी दोपहर करीब 1.55 पर जीआईसी गेट पहुंची। हालांकि वहां से सदर चौराहे तक अतिक्रमण के रूप में सड़क किनारे रखे ठेेले रात में ही हटा लिए गए थे। सदर एसडीएम ने चंदन पैथालॉजी के सामने खड़े दो पहिया वाहनों को देखकर नाराजगी जताई और मैनेजर को फटकार लगाते हुए पुलिस से कोतवाली ले जाने को कहा। इसके बाद जेसीबी का कहर शिवलोक मेडिकल स्टोर और अस्पताल के सामने नाले पर बने छज्जे पर बरपा। जेसीबी ने भारत नर्सिंग होम से पहले मकान और दुकान के आगे बनी सीढ़ियों को ढहा दिया। हालांकि कुुछ लोगों ने स्वत: हटाने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी ना चली। जेसीबी द्वारा पक्का अतिक्रमण तोड़ने की गई शुरूआत संकटा देवी चौराहे पर पहुंचकर ही थमी। इस दौरान एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी, सीओ हरीराम वर्मा, एसओ खीरी आलोक त्रिपाठी, नगर पालिका के सर्वेयर अमित सोनी, सफाई निरीक्षक, जितेेंद्र सिंह, शमशाद सहित कोतवाली पुलिस और महिला थाने की एसओ व सिपाही मौजूद रही।
विज्ञापन


अभियान चला, मगर नहीं खुल सकी नाली
-जीआईसी गेट से अभियान शुरू करते हुए एसडीएम ने नालियों पर बने छज्जों आदि को तुड़वाना शुरू कर दिया, जिससे चोक नालियां खुलने लगी, लेकिन आगे बढ़तेे-बढ़ते अभियान नाले पर बने घर व दुकानों की सीढ़ियों को ही तोड़ने तक ही सिमट गया, जिससे नालियां बंद की बंद ही रह गई। बंद नालियों साफ सफाई का ना होना सड़कों पर जलभराव का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के लिए गठित हुई दस सदस्यीय टीम
अतिक्रमण हटाने के बाद कहीं दुकानदार दुबारा सड़क किनारे ठेले आदि ना रख लें, इसके लिए सदर एसडीएम ने दस सदस्यीय  टीम गठित की है, जिसमें पुलिस और पालिका के लोग शामिल होंगे। यह सभी अतिक्रमण हटने के बाद सड़कों का निरीक्षण करेंगे और दुबारा अतिक्रमण करने वालों पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed