{"_id":"5f9b16ea8ebc3e9b902836e7","slug":"religion-lakhimpur-news-bly4251486120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैत्यों को विनाश करने के लिए भगवान कृष्ण ने लिया था अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैत्यों को विनाश करने के लिए भगवान कृष्ण ने लिया था अवतार
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गुप्ता कॉलोनी में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास महादेव मिश्र ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का संगीतमय प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भक्तों का उद्धार, धरती से दैत्य शक्तियों का विनाश करने के लिए अवतार लिया। कंस के अत्याचार, कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, सूप में रखकर भगवान श्री कृष्ण को जमुना पार कर गोकुल में वसुदेव के घर ले जाने का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। इस मौके पर घनश्याम तिवारी, ब्रजमोहन शर्मा, रघुराज सिंह, सत्येंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, अयूब अली आदि मौजूद रहे। संवाद
राम जन्म का प्रसंग सुन श्रोता हर्षित
गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड स्थित नारायणी देवी मंदिर में अंजनी शरण महाराज ने राम जन्म का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
मंदिर पर हो रही श्रीराम कथा में अंजनी शरण महाराज ने सुनाया कि अयोध्या के राजा दशरथ को चौथे पन में पुत्र न होने पर चिंता हुई। राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के पास गए और गुरु ने कहा कि हे राजन धीरज धरो आपके एक नहीं चार पुत्र होंगे। आप श्रंगी ऋषि के पास जाकर उनसे पुत्रेष्ठि यज्ञ कराएं, जिसके फलस्वरूप राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म हुआ। इस मौके पर सुरेश शुक्ल संदेश, वरुण अग्रवाल, आनंद त्रिवेदी, सरोज मिश्र, अरविंद पांडे, प्रबल अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद