फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Register for employment on Sevamitra portal

रोजगार के लिए सेवामित्र पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

Sat, 25 Sep 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Register for employment on Sevamitra portal
demo photo - फोटो : demo photo

सेवा प्रदाताओं के सेवामित्र व्यवस्था से जुड़ने के होंगे कई लाभ

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in को विकसित कराया गया है। सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षित एवं कौशल प्राप्त बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वत: रोजगार के क्षेत्रों (जैसे इलेक्ट्रिीशियन, प्लंबर आदि) में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही इस पोर्टल पर सेवा प्रदाता एजेंसियां एवं कौशल प्राप्त अभ्यर्थी पंजीकृत होंगे।
सेवा प्रदाताओं के सेवामित्र व्यवस्था से जुड़ने के होंगे लाभ
डिजिटल प्लेटफॉर्म (पोर्टल/एप) द्वारा सेवाओं का जिला, मंडल व प्रदेश स्तर तक विस्तार होगा। 50 सीटर नि:शुल्क कॉल सेंटर एवं सेवामित्र हेल्पलाइन 155330 की उपलब्धता कराई गई है, जिससे आम नागरिक सेवाएं बुक कर सकते हैं। सेवामित्र प्लेटफॉर्म पर पंजीयन करने के लिए सेवा प्रदाताओं को सेवामित्र की वेबसाइट sewamitra.up.gov.in पर जाकर सर्विस प्रोवाइडर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके सारी डीटेल्स भरनी है। इसमें जीएसटी डॉक्यूमेंट, पैन कॉर्ड, आइटीआर डॉक्यूमेंट, कंपनी रजिस्ट्रेशन संबंधी डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं। इच्छुक सेवा प्रदाता वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन स्वयं कर सकते हैं और जिला सेवायोजन कार्यालय की ई-मेल आईडी (deo.lk-up@gov.) या व्हाट्सऐप नंबर 9140915286 पर अपने सभी डॉक्यूमेंट्स भेज सकते हैं।
विज्ञापन

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

लखीमपुर खीरी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में 30 सितंबर 2021 को ऑनलाइन एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर विवरण देखकर अपनी योग्यतानुसार कंपनियों में आवेदन कर दें। जिन कंपनियों में आवेदन किया जाएगा, उन कंपनियों द्वारा उनका साक्षात्कार उनके मोबाइल पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed