{"_id":"9564cca89dd1a15256e4d97f1299d569","slug":"raw-alcohol-protest-and-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब का विरोध और तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब का विरोध और तेज
संपूर्णानगर
Updated Mon, 02 Feb 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में कच्ची शराब पर पाबंदी लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ने गति पकड़ ली है। इस अभियान के संयोजकों समेत इलाके के तमाम लोगों ने एक बैठक की और फिर कच्ची शराब की शव यात्रा निकालकर उसका दहन किया। आंदोलन संयोजकों ने डीएम से इस पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
शिव मंदिर पर हुई बैठक में ओमप्रकाश गौड़, रामचरन गौड़, प्रेम जायसवाल, डॉ. इजहार खान, राजेश भास्कर, पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी और दिनेश शर्मा ने कहा कि इलाके में जिस तरह कच्ची शराब का कारोबार हो रहा है उससे दूसरा मलिहाबाद बनने में देर नहीं लगेगी। इसके बाद लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कच्ची शराब के पुतले की शव यात्रा निकाली और चीनी मिल तिराहे दहन किया। डीएम को ज्ञापन भेजकर कच्ची शराब पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। साथ ही अवगत कराया कि इसके विरोध में रविवार को एक बैठक की जाएगी।