फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   randam cheaking

पीडी ने लोहिया गांव की रैंडम चेकिंग में पकडे़ कई अपात्र

Wed, 10 Dec 2014 10:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
randam cheaking
निघासन ब्लाक के लोहिया गांव लालपुर में पीडी डॉ. दिनेश सिंह ने आवासों की रैंडम चेकिंग की है। इसमें कई लाभार्थी अपात्र पाए गए। उन्होंने अपात्रों से धनराशि वसूली के निर्देश दिए हैं। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। जबकि एडीओ पंचायत और बीडीओ को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

2012-13 के लोहिया गांव लालपुर में परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने लोहिया आवास और इंदिरा आवास लाभार्थियों का सत्यापन किया। मजरा चंदनपुरवा निवासी लोहिया आवास के लाभार्थी हरवंश की जांच में उनका अंत्योदय कार्ड ग्राम पंचायत बैलहा से बना पाया गया और कुछ ग्रामीणों ने लाभार्थी के पास के दूसरे गांव में जमीन होने की शिकायत की। इस पर पीडी ने अंत्योदय कार्ड निरस्त करने और जमीन की बाबत जांच के निर्देश बीडीओ को दिए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह बाजारबाग निवासी पिता-पुत्र असलम और इरसान को अलग-अलग लोहिया आवास आवंटित करने का मामला पकड़ा गया। इसमें पीडी ने इरसान को दी गई किस्त वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह इंदिरा आवास का लाभ ले चुके बाजारबाग निवासी रुस्तम की पत्नी को लोहिया आवास दे दिया। लिहाजा अपात्र करार देते हुए किस्त वापसी के निर्देश दिए हैं। इसी तरह टापरपुरवा निवासी लाभार्थी कमलेश को उनकी पत्नी राजकुमारी के ग्राम पंचायत सदस्य होने और तमोलियनपुरवा निवासी लाभार्थी बलवंत की पत्नी के ग्राम पंचायत सदस्य होने के चलते दोनों को पीडी ने अपात्र करार दिया है। पीडी ने बताया कि ग्राम पंचायत के 17 लोहिया आवास और 11 इंदिरा आवास लाभार्र्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया है। सत्यापन के दौरान बीडीओ तेजवंत सिंह, तकनीकी सहायक आलोक सिंह, रोजगार सेवक सुरजीत कुमार और प्रधान चेतराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय जांच के बावजूद ऐसी खामियां होने के चलते ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एडीओ पंचायत एवं बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed