फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ramzan

रमजान में घर पर ही रहकर करें सहरी, इफ्तार एवं इबादत

Fri, 24 Apr 2020 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
ramzan
पलियाकलां- संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। रमजान माह को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम पूजा यादव और सीओ राकेश नायक ने की। उन्होंने बैठक में शामिल लोगों को रमजान के पवित्र माह में लॉकडाउन का पालन करते हुए रोजा रखने की अपील की। पलिया कोतवाली में हुई बैठक में अधिकारियों ने सभी को घर पर ही इबादत, सहरी व इफ्तार करने को कहा। इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने भी विचार रखे। उधर संपूर्णानगर थाना परिसर की बैठक में अधिकारियों ने सभी को नमाज और तरावीह घर में पढ़ने की अपील करते हुए सहरी व इफ्तार के समय लॉकडाउन का पालन करने को कहा। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के बारे में पुलिस को सूचना देने का कहा। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने कहा कि अराजक तत्व एवं संदिग्धों के दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दें। नगर व्यापार महामंत्री इश्तियाक खान, सदर शमशाद खान, मुफ्ती इमरान कादरी, रईस, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घर से करें इबादत, भीड़ न करें एकत्र
पलिया मदीना मस्जिद के मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने बताया कि कोरोना वायरस के पेशे नजर लॉकडाउन का पालन रमजान में करें। इबादत घर पर करें और तरावीह की नमाज भी घर में अदा करें। सहरी व इफ्तार के समय भीड़ न लगाएं। लॉकडाउन का पालन कर रोजा रखें।
विज्ञापन

पलिया नूरी जामा मस्जिद के हबीबी शाही इमाम अल्हाज कारी सैयद एजाज अहमद साहब किब्ला हबीबी ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करें। मस्जिद में तीन लोग तरावीह पढ़ने वाले और चौथे इमाम रहेंगे। नमाज घरों पर ही अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर पुलिस का रहा पहरा
ममरी रमजान के पाक महीने में जुमे की नमाज को लेकर हैदराबाद पुलिस की कसबा ममरी, हैदराबाद, महेशपुर, नयागांव, सरकारगढ़, धिरावां, छितौनियां, दतेली की मस्जिदों पर कड़ी चौकसी रही। एसओ सुनीत कुमार, अजान चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव ने बताया कि हैदराबाद की नूरी मस्जिद और चांदामऊ में मौलाना समेत चार लोग नमाज पढ़ते मिले, जिन्हें लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत दी गई।

रोशननगर जुमे की नमाज पर मस्जिद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। मस्जिद पर एक, दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी नमाजियों ने अपने घरों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed