फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ramnavmi

मां भगवती के पूजन के साथ कराया कन्या भोज

Thu, 22 Apr 2021 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
ramnavmi
पलिया में एक घर में भोज करतीं कन्याएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। रामनवमी पर भक्तों ने घरों में मां भगवती का पूजन कर कन्या भोज कराया। नगर के देवी मंदिर, मां मंगला देवी शक्ति पीठ, रक्षा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए देवी मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा कर मां भगवती से कोरोना के खात्मे और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

ममरी। देवी उपासकों ने घरों और मंदिरों पर मां सिद्धिदात्री का पूजन किया और कन्या भोज कर व्रत का समापन किया। माता भुईयां देवी, मां पूर्णागिरि, परेली के माता गायत्री देवी, रोशन नगर, गोविंदापुर, हैदराबाद, मूड़ाविष्णु, अहमदनगर, घरथनियां आदि स्थानों के मंदिरों में हवन, कन्याभोज का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। पलियाकलां। रामनवमी पर मां भगवती भगवती के उपासकों ने घरों में विधि विधान से पूजन किया। मंदिरों में कोविड के चलते भीड़भाड़ कम रही लेकिन घरों में लोगों ने कन्या भोज कराया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक बरोसी पूजन, परिक्रमा संपन्न
बरबर। नवरात्र के समापन पर हर वर्ष होने वाली बरोसी पूजा और परिक्रमा कोरोना गाइडलाइन के नियमों के तहत संपन्न हो गई। पूजन का समय सुबह चार बजे से 11 बजे तक रखा गया। हवन पूजन पंडित श्याम बाबू शर्मा शाहपुर ने संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन किया। मुरादपुर के पंकज पंडा ने जलती बरोसी लेकर महज 35 मिनट में नगर की परिक्रमा पूरी की। इस मौके पर जीर्णोद्धार समिति अध्यक्ष धरमेश शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, राम चंद्र सक्सेना, सत्यपाल कुशवाहा, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed