फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram temple pledge Havan by the VHP

राम मंदिर निर्माण का संकल्प  लेकर विहिप ने किया हवन 

Tue, 06 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 06 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Ram temple pledge Havan by the VHP
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
युवा हिंदू वाहिनी ने बैठक कर मंदिर निर्माण का लिया संकल्प
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का संकल्प लेकर विहिप सहित कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को दु:ख हरण नाथ मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम किया। वहीं, मंदिर निर्माण को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नसीरुद्दीन मौजी हॉल में बैठक की।
भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर बजरंग दल, विहिप, दुर्गावाहिनी, संस्कृत भारती, धर्मजागरण विभाग के पदाधिकारी मंगलवार को दु:खहरण नाथ मंदिर में एकत्र हुए। सभी लोगों ने मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए 6 दिसंबर 1992 की यादों को ताजा किया और मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर हवन पूजन किया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण को लेकर शहर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान अर्चना बाजपेई, बृजेश पांडे, संजय मिश्रा, रचना शुक्ला, हिमांशुधर पांडे, राघव सिंह, प्रेमवती मिश्रा, मनीष मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नसीरुद्दीन मौजी हॉल में बैठक कर संकल्प दिवस मनाया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सरदार ओमकार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन कारसेवकों ने बाबरी ढांचा गिराकर अपने शौर्य का परिचय दिया था। वहीं, हियुवा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हम सभी लोग तन-मन-धन से हर समय तैयार हैं और सभी कार्यकर्ता मंदिर निर्माण के प्रति संकल्पित हैं। बैठक में मयंक मिश्रा, रवी रस्तोगी, पवन पांडे, राम जी शर्मा, शिवरतन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

धौरहरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्लॉक रमियाबेहड़ इकाई ने पौध रोपकर शौर्य दिवस मनाया। कफारा के आशापूर्णा मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर आकाश तिवारी, अध्यक्ष सोनू पटेल, दधीच शुक्ल, दीपक पांडेय,  राजू मिश्र, पब्लिक स्कूल के बच्चों समेत कई लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed