फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rakimsan will do all possible help to the villagers of Narang

राकिमसं नारंग के ग्रामीणों की करेगा हरसंभव मदद

Tue, 28 Jun 2022 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rakimsan will do all possible help to the villagers of Narang
बैठक में शामिल ग्रामीण।
148 एकड़ भूमि की हदबंदी करने के लिए वन विभाग द्वारा नोटिस देने का मामला
विज्ञापन

मैलानी। गांव नारंग में वन विभाग की ओर से 148 एकड़ भूमि की पैमाइश कर हदबंदी करने के मामले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वज 1950 से इस भूमि पर रहते आ रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं चला कि 1992 में यह भूमि कैसे वन विभाग के नाम चली गई, जबकि उनके पास साक्ष्य मौजूद हैं, बावजूद इसके उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग जमीन में बोई फसल काटने भी नहीं दे रहा है। विभाग उस जमीन पर पौधरोपण कराना चाहता है। इस पर संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह पूरे मामलेे से मुखिया वीएम सिंह को अवगत कराएंगे और ग्रामीणों की जमीनों को बचाने में हरसंभव कानूनी मदद करेंगे। इस मौके पर रंजीत मौर्या, दिनेश कुमार राज, मोहन, मौर्य, प्रेमचंद्र, देवीलाल, तारचंद्र, गुरुशरण, रामकिशन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed