फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rakhi festival

डीएम ने दी अनुमति..रविवार को राखी और मिठाई की खुलेंगी दुकानें

Fri, 31 Jul 2020 09:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
rakhi festival
लखीमपुर खीरी। बकरीद शनिवार को तो सोमवार को रक्षाबंधन है। ऐसे में शुक्रवार को बाजार में भारी भीड़ रहीं। बहनों ने राखियां खरीदीं तो मुस्लिम महिलाओं ने भी खूब खरीदारी की। शृंगार सामग्री से लेकर कपड़े आदि खरीदे। एक दिन के अंतर पर दो त्योहार होने के कारण शहर के मेन रोड से लेकर खपरैल बाजार तक गुलजार रहे। इधर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने व्यापारियों की मांग पर रविवार को राखियों और मिठाई की दुकानें सुबह आठ से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

बहनें और व्यापारी बोले: शुक्रिया डीएम साहब
राखी और मिठाई की दुकानें रविवार को भी खुलेंगी। जिला प्रशासन के इस निर्णय से बहनों से लेकर राखी और मिठाई विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। रक्षाबंधन से पहले दो दिन की बंदी को लेकर बहनों के साथ मिठाई और राखी के दुकानदार परेशान थे। दुकानदारों का कहना था कि राखी तो दो तीन दिन पहले खरीदी जा सकती हैं, लेकिन मिठाई के खराब होने का डर रहता है। रविवार को मिठाई और राखियों की दुकानें खोलने की अनुमति दिए जाने पर व्यापारियों और बहनों में डीएम का आभार जताया।
विज्ञापन

भाई की कलाई पर बंधेगी डोरेमान और चांदी की राखी
बाजार में भाइयों के लिए हर तरह की राखी मौजूद हैं। छोटों के लिए जहां लाइट वाली, डोरेमान, गुड्डा आदि तो बड़ों के लिए मोती, भइया- भाभी सहित चांदी की राखियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी की राखी- 300 से 1500 तक, डोरेमान-20 रुपये, लाइट वाली राखी-30 रुपये, मोती- 10 से 30 रुपये, गुड्डा राखी-10 रुपये, भइया भाभी राखी-150 रुपये की है।
सोमवार को नौ बजे के बाद दिन भर राखी बांध सकेंगी बहनें
गोला गोकर्णनाथ तीन अगस्त को पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि है जो रात्रि आठ बजकर 36 मिनट तक रहेगी। रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और इस दिन प्रात: सात बजकर 33 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा जो चार अगस्त प्रात: 7.03 बजे तक रहेगा। बहनों को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त प्रात: नौ बजे के बाद पूरे दिन है।
ज्योतिषाचार्य पं रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का विशेष शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जो रक्षाबंधन पर 29 साल बाद बन रहा है। प्रात: भद्रा नक्षत्र, राहुकाल होने के कारण नौ बजे के बाद राखी का त्यौहार रात्रि आठ बजकर 33 मिनट तक मना सकते हैं। पवित्र पर्व के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। फिर पूजा की थाल सजाएं, जिसमें राखी के साथ रोली, चंदन, अक्षत, मिष्ठान और पुष्प रखें। इसमें घी का दीपक भी जलाएं। इस थाल को पूजा स्थान पर रख दें। सभी देवी, देवाताओं का स्मरण करें। धूप जलाएं और पूजा करें, फिर भगवान का आशीर्वाद लें। बहने भाई की आरती कर उसकी कलाई में राखी बांधें।

आज शाम चार बजे तक जेल गेट पर जमा होंगी राखी
लखीमपुर खीरी रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने जेल गेट पर लिफाफे में राखी रखकर जमा करने का समय बढ़ा दिया है। बहनें अब लिफाफे पर बंदी या कैदी का नाम लिखकर पहली अगस्त की शाम चार बजे तक राखी जमा कर सकती हैं। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि इन राखियों को सैनिटाइज करने के बाद जेल प्रशासन राखियों को उनके भाई तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed