{"_id":"587f9d954f1c1b665ff0069d","slug":"rajiv-then-rushed-to-the-ticket-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए फिर लखनऊ पहुंचे राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के लिए फिर लखनऊ पहुंचे राजीव
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर्थकों ने उड़ाई हवा, नेताजी की नई लिस्ट में राजीव का नाम
केजी पटेल खेमे में खलबली, नई सूची से साफ होगी स्थिति
सपा नेतृत्व में चल रहा घमासान तो अब शांत होता दिख रहा है लेकिन जिले की निघासन सीट पर फिर असमंजस के हालात बनने लगे हैं। शिवपाल यादव की ओर से जारी सूची में यहां से उम्मीदवार बनाए गए राजीव गुप्ता के खेमे ने यह दावा कर केजी पटेल के खेमे में फिर खलबली मचा दी है कि मुलायम सिंह यादव ने दो दिन पहले अखिलेश यादव को जिन 38 लोगों की सूची सौंपी है, उसमें उनका भी नाम है। राजीव ने इस बीच लखनऊ जाकर डेरा डाल दिया है। अखिलेश की ओर से इस सीट पर केजी पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया था।
जिले की सपा में तो ज्यादातर अखिलेशवादी नेता और कार्यकर्ता हैं लेकिन तिकुनियां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता का नाम शिवपाल यादव की सूची में आया था। बाद में अखिलेश की ओर से सूची जारी की गई तो उसमें राजीव के बजाय केजी पटेल का नाम था। राजीव गुप्ता ने अब न सिर्फ शिवपाल यादव के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके नई चर्चा छेड़ दी है, बल्कि लखनऊ में डेरा डाल दिया है। राजीव समर्थक यह तक मान रहे हैं कि मुलायम सिंह ने जो सूची अखिलेश यादव को सौंपी है, उसमें राजीव का नाम है। इस बात को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे विधायक केजी पटेल के खेमे में खलबली मची है।
राजीव गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
राजीव गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को निराधार बताते हुए लखनऊ में होने की बात मानी है। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि हाईकमान का निर्णय सर्वमान्य होगा। संभवता गुरुवार को जारी होने वाली प्रत्याशियों की सूची से सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
अनुराग पटेल, जिलाध्यक्ष, सपा
जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक हो गया है। प्रदेश नेतृत्व शीघ्र ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगा। राजीव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके नाम की घोषणा करते हैं तो उन्हें जरूर लड़ाया जाएगा।
केजी पटेल, विधायक, निघासन
चुनाव आयोग के फैसले के बाद जनता के बीच में अखिलेश की हवा चल रही है। पार्टी पूरी तरह एक है। मुलायम सिंह पार्टी के सरंक्षक है। अब जनता में कोई दुविधा नहीं है।