फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rainy Saraswa contact road cut, villagers increased

रैनी सरसवा संपर्क मार्ग कटा, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Sun, 09 Aug 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rainy Saraswa contact road cut, villagers increased
-कटान से कटा रैनी गांव सम्पर्क मार्ग - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। शारदा नदी के तेज बहाव से रैनी-सरसवा संपर्क मार्ग कट जाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लोग जान जोखिम में डाल कर कमर से ऊपर रास्ते पर भरे पानी से निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बाढ़ और भू कटान की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब तक शारदा नदी रैनी समदहा गांव में भू कटान कर ही रही थी। अब नदी का तेज बहाव रैनी सरसवा संपर्क मार्ग की ओर हो गया है। शनिवार को जिस रास्ते से डीएम ट्रैक्टर से गांव पहुंचे थे, वह कट गया। अब गांव रैनी समदहा और सरसवा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। इस रास्ते से अब रैनी समदहा सहित कई मजरों के लोग वाहन लेकर नहीं जा सकते। अब उन्हें कमर भर पानी से गुजर कर अपनी जरूरत का सामान लेने धौरहरा या खमरिया बाजार जाना पड़ रहा है। रैनी समदहा गांव के प्रधान अशोक कुमार भार्गव बताते हैं कि संपर्क मार्ग कटने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अब तक यहां कोई नहीं पहुंचा है। गांव में भी नदी भू कटान कर रही है।
विज्ञापन

रैनी सरसवा संपर्क मार्ग कटने की सूचना संबंधित विभाग को दी जा रही है जल्द इस पर काम शुरू होगा। कटान पीड़ितों को राशन किट दी जा रही है। मेडिकल टीम यहां के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवा भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एस सुधाकरन, एसडीएम धौरहरा
बोझवा और बरूआ कलां में शारदा नदी ने तेज किया कटान
पलियाकलां। लगातार कम हो रही शारदा नदी अब तेजी से कटान कर रही है। बोझवा और बरूआ कलां में नदी तेजी से भूकटान करती हुई किसानों की फसलों को निगल रही है। लगातार गन्ने की फसल नदी में समाती जा रही है।

शारदा नदी का जलस्तर बीते कई दिनों से लगातार गिर रहा है लेकिन कम होते जलस्तर के साथ अब भूकटान तेज हो गया है। नदी किसानों की फसलों को अपने आगोश में ले रही है। रविवार को शारदा नदी का जलस्तर शाम चार बजे तक खतरे के निशान 154.100 से 12 सेमी ऊपर 154.220 सेमी पर था। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नदी तो घट रही है लेकिन भूकटान तेज हो गया है। बोझवा और बरूआ कलां में सैकड़ों एकड़ फसल नदी में समा चुकी है। जिससे किसान परेशान हैं।
बाढ़ पीड़ितों को राशन किट दी
तिकुनियां। ग्राम पंचायत सूरत नगर के मजरा गांव चोगुर्जी के बाढ़ पीड़ितों को तहसील प्रशासन ने कृषि उत्पादन मंडी समिति तिकुनिया में राशन किट दी।
ग्राम प्रधान प्रगट सिंह डंपी ने बताया गांव के 218 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट का वितरण लेखपाल सोनू मौर्या ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed