फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railways had a great time during the festive season

Lakhimpur Kheri News: त्योहारी मौसम में रेलवे की रही बल्ले-बल्ले

Sun, 03 Nov 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Railways had a great time during the festive season
मैलानी जंक्शन का मुख्य द्वार
मैलानी। त्योहारी मौसम अक्तूबर में रेलवे की बल्ले-बल्ले रही। अकेले मैलानी जंंक्शन पर ही सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में रेलवे को पांंच लाख से अधिक की आय हुई। वह भी तब, जब मैलानी से सीधे बरेली तक ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मैलानी जंक्शन पर सितंंबर में 36,575 यात्रियोंं ने टिकट खरीदे, जबकि अक्तूबर में यह आंकड़ा बढ़कर 43,448 हो गया। इस प्रकार सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में यहां 6873 अधिक यात्रियोंं ने टिकट खरीदकर यात्रा की। सितंबर में टिकट बिक्री से 12 लाख 68 हजार 380 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुुुई तो वहीं अक्तूबर में यह आंंकड़ा बढ़कर 17 लाख 66 हजार 530 रुपये हो गया। इस प्रकार सितंबर के मुुकाबले अक्तूबर में यहां रेलवे को 4,98150 रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई। रेलवे ने अब तक मैलानी से बरेली तक सीधे ट्रेनें चलाना शुरू नहीं किया है। यदि बरेली तक सीधे ट्रेनें चल रहीं होतीं तो राजस्व में और बढ़ोतरी होती।
विज्ञापन


बरेली, दिल्ली, पंंजाब, राजस्थान, मुंंबई, गुुजरात तक चलें ट्रेनें
मैलानी। आमान परिवर्तन होने के बाद लखनऊ से बरेली के बीच नया रेल मार्ग खुल जाने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीदें थीं कि यहांं से दिल्ली, पंंजाब, राजस्थान, मुंबई, गुुजरात आदि के लिए ट्रेनें चलने लगेंगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका। जनपद के अलावा पड़ोसी जनपद शाहजहांंपुर, पीलीभीत, बहराइच आदि जगहोंं के हजारों लोग मेहनत मजदूूरी करने के लिए दूरदराज क्षेत्रों को जाते हैं। लंंबी दूरी की ट्रेनें चलने से रेलवे की आय बढ़ने के साथ ही क्षेत्रवासियों को भी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed