{"_id":"6283f678e86f9f3e253cf69e","slug":"railway-team-inspected-the-dam-cut-by-the-flood-lakhimpur-news-bly4850982171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से कटे बंधे का रेलवे की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से कटे बंधे का रेलवे की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
बंधा बनाने के लिए अफसरों से कहते विधायक रोमी साहनी।
विधायक और एसडीएम भी रहे मौजूद
पलियाकलां। बीते अक्तूबर में आई भीषण बाढ़ से शारदा नदी के सड़क और रेल पुल के बीच में कटे बंधे को देखने के लिये मंगलवार को विधायक व एसडीएम की मौजूदगी में रेलवे विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।
अक्तूबर में आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने से शारदा नदी पर स्थित बंधा तेज धार में क्षतिग्रस्त हो गया था। बारिश का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में लोगों ने बंधा निर्माण की मांग उठाई है। इसको लेकर जन सूचना अधिकार के तहत शिकायतें भी की गईं। मंगलवार को रेलवे के सेक्शन इंजीनियर मानसी मित्तल, पीडब्ल्यूडी के जेई एसपी सिंह, सिंचाई विभाग से कुंदनलाल आदि ने विधायक रोमी साहनी व एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार के साथ बंधे का निरीक्षण किया। इसके जल्द से जल्द निर्माण को लेकर वार्ता भी की, लेकिन निर्माण कब से शुरू होगा इस बावत कोई नहीं बता सका।
25 तक बंधे का निर्माण शुरू न होने पर विधायक करेंगे श्रमदान
विधायक ने 25 मई तक कटे बंधे को विभागीय अधिकारियों से निर्माण शुरू कराने की बात कही है। ऐसा न होने पर 26 मई से ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर खुद बंधे का निर्माण कराने की बात भी अधिकारियों से कही है। इस बारे में एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि रेलवे व अन्य विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है जिसकी रिपोर्ट भी अपने उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की बात कही है। बारिश के सीजन से पहले कटे बंधे का निर्माण कराया जाएगा।