फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway

ट्रैक पर पेड़ गिरने से दो घंटा जंगल में खड़ी रही बहराइच-मैलानी पैसेंजर

Thu, 21 Jul 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Railway
मैलानी। मैलानी-बहराइच रेलखंड के बेलरायां और दुधवा स्टेशनों के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने से बहराइच-मैलानी पैसेंजर दो घंटा जंगल में ही खड़ी रही। ट्रेन की लोकेशन न मिलने से रेल महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद एक पॉवर (इंजन) और फिर दुर्घटना सहायता गाड़ी एआरटी को भेजने की तैयारी की गई लेकिन ट्रेन के दुधवा पहुंचने पर एआरटी को भेजा नहीं गया।
विज्ञापन

मीटरगेेज के मैलानी-बहराइच खंड पर संचालित ट्रेन नंबर 05356 बहराइच-मैलानी अनारक्षित विशेष गाड़ी बेलरायां से सुबह आठ बजकर 53 मिनट पर चलने के बाद निर्धारित समय में दुधवा नहीं पहुंची और इस ट्रेन का संपर्क भी कंट्रोल से टूट गया। काफी देर तक ट्रेन की कोई लोकेेशन न मिलने पर महकमे में खलबली मच गई। कंट्रोल ने ट्रेन का पता लगाने के लिए पहले मैलानी से एक पॉवर (लाइट इंजन) मौके पर भेजने का आदेश दिया। फिर थोड़ी ही देर बाद इस आदेश को निरस्त कर मैलानी से दुर्घटना सहायता गाड़ी एआरटी को भेजने का आदेश किया। इसके लिए दोपहर बारह बजे यहां हूटर बजाया गया। हूटर बजते ही ब्रेक डाउन से जुड़े सभी कर्मचारी और अधिकारी आनन-फानन एआरटी के पास पहुंच गए। एआरटी मूव होने वाली ही थी कि तब तक ट्रेन के सुरक्षित दुधवा पहुंचने की सूचना मिल गई। तब जाकर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि बेलरायां और दुधवा स्टेशन के बीच ट्रैक पर दो जगह साखू के पेड़ गिर गए थे। इस कारण ट्रेन को जंगल में खड़े रहना पड़ा। ट्रैक सही होने पर 140 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि ट्रैक पर गिरे पेड़ों को किसी तरह हटाकर ट्रैक क्लियर किया गया। तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed