{"_id":"5ff75a198ebc3e32ed5a3d98","slug":"railway-lakhimpur-news-bly43289802","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी में आरक्षण फार्म भरा देख भड़का बुकिंग क्लर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी में आरक्षण फार्म भरा देख भड़का बुकिंग क्लर्क
विज्ञापन
लखीमपुर का रेलवे स्टेशन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कराने पहुंची युवती से काउंटर पर बैठे एक ईसीआरसी (इंक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क) ने अभद्रता कर दी। हिंदी में फॉर्म भरा देख युवती से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, इस पर विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया। मामले से आहत युवती ने रेल मंत्री को शिकायत का ट्वीट कर दिया, जिसके बाद रेल मंडल कार्यालय पर आरोपी क्लर्क को तलब कर लिया गया है।
मैलानी और गोरखपुर के बीच गुरुवार को स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। इससे लखनऊ जाने के लिए शहर निवासी एक युवती बुधवार को रिजर्वेशन के लिए स्टेशन पहुंची। इस दौरान लाइन में खड़े एक बुजुर्ग से बुकिंग क्लर्क को गलत व्यवहार करता देख रिजर्वेशन कराने आई युवती ने अदब से बात करने को कहा। बताते हैं कि इस पर बुकिंग क्लर्क ने बुजुर्ग को छोड़ उससे अभद्र भाषा में बात करने लगा। उधर, युवती का आरक्षण फार्म हिंदी में भरा देख बुकिंग क्लर्क ने उसके साथ अभद्र भाषा प्रयोग करनी शुरू कर दी। सरेआम अभद्रता से आहत युवती रोने लगी। उसने पूरे मामले से जीआरपी, आरपीएफ व स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। इसी के साथ रेलमंत्री को भी ट्विट किया। इसके बाद आरोपी क्लर्क गुरुवार को मंडल कार्यालय लखनऊ में तलब किया गया है। वहीं इस मामले में स्थानीय रेलवे प्रशासन चुप्पी साधे रहा।
..
बुधवार को आरक्षण कराने आई एक युवती ने बुकिंग क्लर्क पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए रेल अधिकारियों से भी शिकायत की थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुनने में आया है कि विभागीय अधिकारियों ने आरोपी को तलब किया है।
विज्ञापन
-अशोक कुमार थाना, प्रभारी राजकीय रेलवे पुलिस