फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway

मीटरगेज म्यूजियम के लिए मैलानी का दावा सबसे मजबूत

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Railway
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। एनई रेलवे के एजीएम (गोरखपुर) अमित कुमार ने यहां दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया और मीटरगेज का म्यूजियम बनाने के लिए संभावना तलाशीं।
विज्ञापन

एजीएम अमित कुमार निरीक्षण यान से अधिकारियों की टीम के साथ दोपहर एक बजे मैलानी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ओवरब्रिज से भूमि का जायजा लिया। इसके बाद वह कैरिज डिपो पहुंचे और यहां खड़ी रेल बस का अंदर से भी मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने रनिंग रूम, पुराने निष्प्रयोज्य बंगलों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से मीटरगेज के वाटर कालम, पुराने ट्रांसफार्मर, सिग्नल, मैनुअल प्वाइंट्स आदि की जानकारी की, ताकि उन्हें म्यूजियम में रखा जा सके। इनमें से कुछ भी चीजें यहां नहीं होने की बात अधिकारियों ने बताईं, तब एजीएम ने मीटरगेज की पुरानी चीजों को अन्य स्थानों से जुटाने की बात कही।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मीटरगेज का एक म्यूजियम बनना है, उसी के लिए यहां संभावनाएं तलाशने आए हैं। उन्होंने कहा कि म्यूजियम बनने के लिए मैलानी का दावा सबसे मजबूत है। कहा कि कोशश यह है कि ऐसी जगह म्यूजियम बने, जहां अधिक से अधिक दर्शक पहुंच सकें। अभी इसके लिए वन विभाग से भी बात करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वाटर कालम
रेलवे की डीजलीकरण नीति के चलते करीब तीन दशक पूर्व स्टीम इंजन को हटाने के साथ मीटरगेज की ट्रेनें डीजल पॉवर से चलाया जाने लगा। स्टीम इंजन में कोयले के साथ ही पानी की आवश्यकता होती थी। इंजन में पानी भरने के लिए वाटर कालम का उपयोग होता था और उसी से इंजनों में पानी भरा जाता था।

माला-शाहगढ़ के बीच भी फंसा है वन विभाग का पेंच
एजीएम अमित कुमार ने कहा कि मैलानी-पीलीभीत के बीच भी आमान परिवर्तन का काम चल रहा है। इस रूट पर भी माला और शाहगढ़ स्टेशनों के बीच काम के लिए अब तक वन विभाग से एनओसी नहीं मिल सकी है। कहा कि केंद्रीय वन्य जीव बोर्ड की एक बैठक होनी है, उसके बाद ही इस संबंध में कोई हल निकल सकेगा। बताया कि वन विभाग माला-शाहगढ़ के बीच कभी अंडरपास तो कभी ओवरपास बनाने की बात कर रहा है।
पीलीभीत कनेक्ट होने पर बढ़ेंगी ट्रेनें
एजीएम ने कहाकि मैलानी से पीलीभीत तक कनेक्टिविटी होने पर ही लखनऊ रूट पर ट्रेनें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed