फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PWD Minister laid the foundation stone and inaugurated development works in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: जिले को 66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, लोक निर्माण मंत्री ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

Fri, 12 Jan 2024 08:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 08:12 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को खीरी पहुंचकर 59 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 33 का लोकार्पण व 26 का शिलान्यास किया गया। 

विज्ञापन
PWD Minister laid the foundation stone and inaugurated development works in Lakhimpur kheri
मंत्री ने बटन दबाकर योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ जिले को 59 निर्माण परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 33 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण व 26 का संयुक्त रूप से बटन दबाकर शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद दोपहर 12 बजे के करीब एलआरपी चौराहा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 50.73 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 15 करोड़ की 26 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन 26 विकास कार्यों का शिलान्यास हो रहा है, उसमें सबसे अहम बेलरायां-पनवारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण है। एलआरपी से इंदिरा पार्क तक रेलवे स्टेशन, संकटा देवी मंदिर और मेला मैदान का संकरा और भीड़ भाड़ वाला इलाका आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 किमी लंबी इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर से दस मीटर की जाएगी। इसके लिए 38 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि आपके जनप्रतिनिधि, सांसद-विधायक बड़ी-बड़ी परियोजनाओं खींचने में सक्षम है। जिले को सरकार ने बड़ी-बड़ी सौगात दी है। उन्होंने देवकली-अलीगंज मार्ग का जिक्र करते हुए कहा कि यह सड़क मुसीबत का सबब बनी थी। इसे भी दोबारा बनाने की स्वीकृति मिल गई है।

कार्यक्रम में डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, भाजपा नेता रामजी दीक्षित, एक्सईएन पीडी तरुणेंद्र त्रिपाठी, एक्सईएन सीडी वन कौशल किशोर झा, एक्सईएन सीडी 2 अनिल यादव समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसई को मंच पर बुलाकर किए सवाल जवाब
मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने भाषण के दौरान ही सीतापुर वृत्त के एसई एनके वर्मा को मंच पर बुलाया और जनता के सामने सवाल-जवाब करने लगे। बेलरायां-पनवारी मार्ग की लिखापढ़ी के बारे में पूछने पर एसई ने बताया कि इस माह एग्रीमेंट हो जाएगा। मंत्री बोले कि जनता यह सब नहीं जानती, तारीख बताओ। 

एसई ने 15 जनवरी से और देवकली-अलीगंज मार्ग पर 15 फरवरी से काम शुरू कराने का वादा किया। मंत्री ने चेताया कि काम में एक दिन की भी देरी न हो। जितिन प्रसाद ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार... सब सुन लें। गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूरे देश में भाजपा ने गढ़े कीर्तिमान
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लखीमपुर को कई सौगातें दी हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में शुरू हुई। हम हर गांव-शहर में जा रहे। जहां लोगों के अनुभव सुनकर संतोष महसूस होता है। बिजली, पानी और सड़क की स्थिति सुधरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed