फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pure conch shell washing ritual was performed to cleanse the stomach and intestines

Lakhimpur Kheri News: पेट और आंतों की सफाई के लिए कराई शुद्ध शंख प्रक्षालन क्रिया

Mon, 27 Oct 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pure conch shell washing ritual was performed to cleanse the stomach and intestines
​शिविर में जल नेति क्रिया करता साधक। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। आंतों की सफाई व शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने के लिए रविवार को वंदन गार्डन में भारतीय योग संस्थान की तरफ से शंख प्रक्षालन क्रिया कराई गई। जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की निगरानी में यह क्रिया संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शंख प्रक्षालन में नमक मिला गुनगुना पानी पिलाने के बाद विशेषज्ञों ने साधकों से करीब तीन घंटे तक ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटी चक्रासन, तिर्यक भुजंगासन, उद्राकर्षणासन आसान कराए। योग चिकित्सक शिवराम वर्मा ने बताया कि इससे आंतों की गंदगी को बाहर निकलती है और पाचन में सुधार होता है।
विज्ञापन

कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट संबंधी सभी समस्याएं दूर होती है। वरिष्ठ शिक्षक राज नारायण वर्मा ने बताया कि यह क्रिया साल में दो ऋतु परिवर्तन के समय कराई जाती है। इससे आहार नली की सफाई होने साथ वात पित्त कफ का संतुलन बनता है। इससे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर आते हैं और शरीर स्वस्थ बनता है। इसको कायाकल्प क्रिया भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंख प्रक्षालन के अलावा जल नति, रबर नति आदि शुद्धि क्रियाएं भी कराई गईं। दोनों क्रियाओं में 97 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अशोक तोलानी, अरविंद वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, कमल किशोर बरनवाल, अधिवक्ता सुनील अर्कवंशी, श्रीपाल वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, दिलीप त्रिपाठी, गजराम सिंह आदि मौजूद रहे।

------------
खिचड़ी के साथ 100 ग्राम खिलाया देशी घी
शंख प्रक्षालन के बाद सभी साधकों को गीली खिचड़ी के साथ 100 ग्राम गाय का देशी घी खिलाया गया। साथ ही तीन दिन के लिए परहेज भी बताए गए। बताया कि तीन दिनों तक सिर्फ हल्का व सुपाच्य भोजन ग्रहण करना होगा। दूध से बने पदार्थ, खट्टा-मीठा, मिर्च-मसाला, फ्रिज का ठंडा न पानी पीने सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed