फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Public dissolution of BJP in five months

पांच महीने में भाजपा से जनता का मोह भंग 

Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Public dissolution of BJP in five months
मोहभंग - फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले एमएलसी रामसुंदर 
विज्ञापन

शिक्षकों और छात्र माधुर्य सिंह को किया सम्मानित  

शहर के एक बारात घर में मंगलवार को सपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एमएलसी रामसुंदर दास ने कहा कि झूठ और फरेब से सत्ता में आई भाजपा सरकार से जनता का पांच महीने ही में मोहभंग हो चुका है।  
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में जो वादे किये थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी के जरिये जनसामान्य को परेशान करके रख दिया है। पड़ोसी देशों से भी हमारे रिश्ते बिगड़े हैं। सीमाओं पर तनाव बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सल जैसी समस्याओं का भी कोई समाधान नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। हत्या, बलात्कार, लूट और अपहरण की घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। अपराधी भयमुक्त है और आम नागरिक त्रस्त है। पुलिस का मनोबल लगातार गिरता जा रहा है। जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि राजधानी लखनऊ में समाजवादी सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जा रहा है। वहीं पूरे प्रदेश में घरेलू छूटे हुए जानवर किसानों की फसल बरबाद करने पर तुले हैं। अब यह जानवर शहर की सड़कों और हाईवे पर राहगीरों के लिए काल बन रहे हैं। तीन दिन पहले शहर में पारुल नाम की छात्रा सांड़ों के कारण मौत के मुंह में समा गई। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने कहा कि हरित क्रांति की प्रयोगस्थली के रूप में विकसित किए गए लखीमपुर को नेपाल की नदियों से बाढ़ का पानी और कटान कर लाखों की आबादी को सड़क पर ला दिया है। सरकारी मदद के नाम पर मजाक की जा रही है। पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि सपा सरकार में ट्रामा सेंटर, आईसीयू वार्ड, नए भवनों का निर्माण आदि हुए लेकिन सारे चिकित्सीय क्षेत्र के प्रयासों पर भाजपा सरकार ने ब्रेक लगा दिया है। सम्मलेन को पूर्व विधायक विनय तिवारी, कृण्ण गोपाल पटेल, आरए उस्मानी, सुनील लाला, रामसरन, पूर्व प्रत्याशी मीरा बानो, महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान क्रांति कुमार सिंह, संतोष पांडेय, बजरंग सिंघल, अजयपाल यादव, मंजीत सिंह, विकास यादव, फुरकान अंसारी, पारुल गुप्ता, मुनव्वर अली, पंकज कुमार, महेश चंद्र कनौजियां समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कय्यूम खां ने किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इनका हुआ सम्मान  
शिक्षक दिवस के मौके कार्यकर्ता सम्मेलन में शिक्षक राजकुमार वर्मा, निर्मल सिंह, मदन गोपाल वर्मा, शीबा शाकिब, सुमित नारायण दीक्षित को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय मेें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार हुए मोहम्मदी के छात्र माधुर्य सिंह को भी शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed