फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prsutaon four days Did not get to eat

प्रसूताओं को चार दिन से नहीं मिला खाना

Wed, 19 Aug 2015 12:14 AM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Wed, 19 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Prsutaon four days Did not get to eat
जेएसवाई के तहत प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है। कई नोटिस मिलने के बाद भी संस्था ने जब कोई सुधार नही किया और पिछले कई दिन से भोजन नहीं दिया गया तो सीएचसी प्रभारी ने  अब संस्था का टेंडर समाप्त किए जाने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

दरअसल सीएचसी पर जेएसवाई के तहत प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को मुफ्त भोजन और नाश्ता दिए जाने का ठेका बरेली की एक संस्था को सौंपा गया है। योजना की शुरुआत से ही प्रसूताओं को भोजन दे रही इस संस्था को खराब व्यवस्था और मानक के अनुरूप नाश्ता-खाना न देने पर कई नोटिस जारी किए गए। यही नहीं दो माह पहले मुख्य खाद्य निरीक्षक ने भी रसोई की खराब व्यवस्था मिलने पर डीएम और सीएमओ का टेंडर खत्म करने के लिए लिखा। पिछले कई दिनों से सीएचसी पर ठेकेदार ने राशन का सामान नही भेजा था। लगातार खराब क्वालिटी और राशन न उपलब्ध होने के कारण इस रसोई से गाहे बगाहे महज नाश्ता ही दिया गया है। चार दिन पहले डीएम के निर्देश पर हुए निरीक्षण में भी रसोई में कई दिन से खाना न बनने की बात सामने आई थी। रसोई संचालिका के मुताबिक ठेकेदार राशन नही भेज रहा है, जिससे रसोई बंद है। ऐसे में जेएसवाई के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं पूरी नही हो रही हैं। लगातार नोटिस और चेतावनी मिलने के बाद भी संस्था के सुधार न करने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित पाठक ने सीएमओ डॉ. वीके साहू को पत्र लिखकर टेंडर समाप्त करने को कहा है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी-बिजुआ डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि संस्था के लोग व्यवस्था में कोई सुधार नही कर रहे हैं, करीब छह से ज्यादा नोटिस देने के बाद भी मानक के अनुरूप भोजन नही दिया जा रहा है, ऐसे में टेंडर समाप्ति के लिए पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed