फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protestors surrounded the court

Lakhimpur Kheri News: आंदोलनकारियों ने किया अदालत का घेराव

Sat, 22 Feb 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Protestors surrounded the court
धनगढ़ी में जिला अदालत का घेराव करते किसान मजदूर संघ के आंदोलनकारी। संवाद
धनगढ़ी। आर्थिक शोषण व मीटर ब्याज के विरोध में किसान मजदूर संघ के आंदोलनकारियों द्वारा धनगढ़ी में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी में धनगढ़ी स्थित कैलाली जिला अदालत का घेराव किया गया।
विज्ञापन


मीटर ब्याज व आर्थिक शोषण के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। देशभर में विरोध कार्यक्रमों के तहत किसान मजदूर संघ द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी में धनगढ़ी किसान मजदूर संघ ने कैलाली जिला अदालत का घेराव कर मीटर ब्याज लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान मजदूर आंदोलन संघ के अध्यक्ष अवधेश विश्वा ने बताया कि आगामी 24 फरवरी से एक मार्च तक ब्याज लेने वालों द्वारा हड़पी गई भूमि पर कब्जा करना व दो मार्च को जिला पुलिस में उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखने को लेकर निवेदन देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चार मार्च को काठमांडो में कार्यक्रम के साथ नौ मार्च को जिला प्रशासन कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम में कैलाली व कंचनपुर जिले के मीटर ब्याज से पीड़ित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed