फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest held if interest on outstanding sugarcane payment is not paid

Lakhimpur Kheri News: बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज का हिसाब नहीं मिला तो दिया धरना

Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Protest held if interest on outstanding sugarcane payment is not paid
जिला गन्ना अ​धिकारी को ज्ञापन सौपेंते किसान। स्रोत: संगठन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज का हिसाब उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि 16 जुलाई, 2026 को उच्च न्यायालय में संगठन की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान सरदार वीएम सिंह ने किसानों की ओर से दलील दी थी कि किसान गन्ने की खेती के लिए समितियों और बैंकों से कर्ज लेते हैं। उस पर ब्याज और पेनाल्टी चुकाते हैं। ऐसे में चीनी मिलों की ओर से भुगतान में देरी पर किसानों को मिलने वाला ब्याज माफ नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में उच्च न्यायालय ने गन्ना पेराई सत्र 1996-97 से 2025-26 तक के भुगतान पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज के भुगतान के संबंध में गन्ना आयुक्त को आदेश दिया है। संगठन किसानों के अलग-अलग प्रार्थना पत्र जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में जमा करा रहा है। प्रत्येक किसान के करीब 30 वर्षों के बकाया गन्ना भुगतान पर बनने वाले ब्याज का हिसाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की भी मांग की। कहा कि वर्तमान में चीनी का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। ऐसे में आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले सरकार को गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना चाहिए।

इस दौरान सरदार जागीर सिंह, सरदार विचित्र सिंह, बलविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, पुत्तूलाल अवस्थी, राजेश मिश्रा, दुलीचंद वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, रामनिवास शुक्ला, अवधेश कुमार राजपूत, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, मोहनलाल, महेश गिरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed