फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Priority will be given to the poor and women: Ritu Singh

गरीबों और महिलाओं का सम्मान दिलाना प्राथमिकता होगी : रितु सिंह

Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Priority will be given to the poor and women: Ritu Singh
मोहम्मदी। पसगवां कांड की पीड़ित रितु सिंह ने कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद रविवार को प्रेस वार्ता किया। कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें महिला होने के नाते टिकट दिया है, जिससे मजलूमों, महिलाओं और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर कई लोक लुभावन योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने उन पर भरोसा करते हुए और उनके दर्द को अपना समझते हुए महिलाओं के हक में लड़ने की बात कही है। इसलिए प्रत्याशी बनाकर महिलाओं और पीड़ितों की मदद का उन पर जिम्मा है। कहा कि कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस में महिलाओं की सुनी जा रही है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, सतेंद्र दीक्षित, अमित गुप्ता, सुशील शुक्ला, रामकुमार वर्मा, सत्यबंधु गौड़, बलराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed