{"_id":"3452fc42b514c77b85029650f556da72","slug":"principal-secretary-came-tomorro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव का दौरा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव का दौरा कल
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 Jan 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव/नोडल अफसर चंद्रप्रकाश एक दिवसीय दौरे पर 29 जनवरी 2015 को खीरी पहुंचेंगे। वह जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और फूलबेहड़ क्षेत्र के लोहिया गांव कोल्हौरी का भ्रमण कर विकास कार्यों का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा नहर पटरी पर बनाई जा रही सीसी रोड का अवलोकन करेंगे। जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इससे पहले 27 जनवरी को दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से दौरा स्थगित हो गया था।
विज्ञापन