{"_id":"6202bd18d0db1d252f10bf7a","slug":"principal-administered-oath-to-the-students-to-vote-lakhimpur-news-bly4749004115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को दिलाई मतदान करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को दिलाई मतदान करने की शपथ
विज्ञापन
युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करते प्राचार्य
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में 23 फरवरी को मतदान है। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक मतदान को लेकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को युवराज दत्त महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार पाल ने छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई।
प्राचार्य ने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आकर मतदान जरूर करना चाहिए। इसके साथ अपनी गली, मोहल्ले में रहने वालों के साथ रिश्तेदारों को भी 23 फरवरी को वोट डालने के लिए प्रेरित करें, जिससे 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा हो सके। एसोसिएट प्रोफेसर एवं को-आर्डिनेटर मतदाता जागरूकता अभियान डॉ. सुभाष चंद्रा ने युवाओं को विभिन्न ऐप, वोटर हेल्प लाइन एवं थीम ‘कोई भी मतदाता मतदान करने से न छूटे’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आस पास के नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक कर मताधिकार कराए।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति पंत ने छात्राओं से कहा कि पांच साल बाद मतदान दिवस आता है। इसलिए इसका महत्व स्वयं समझें और अन्य महिलाओं को भी बताएं। में महाविद्यालय डॉ. अजय कुमार आगा, डॉ. नीलम त्रिवेदी, डॉ. जेएन सिंह, डॉ. नूतन सिंह, डॉ. आकाश वार्ष्णेय, मनोज कुमार, दीपक कुमार बाजपेई, डॉ. ओपी सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार सिंह सहित छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।