फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   President of the Socialist Party nominated frontal organizations

समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष मनोनीत

Tue, 13 Jan 2015 06:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 13 Jan 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
President of the Socialist Party nominated frontal organizations
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के मनोनयन  प्रस्ताव पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुहर लगा दी है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि दिव्या सिंह को महिला सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। गुड्डू यादव को समाजवादी मजदूर सभा का और अनस रशीद को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नरेश यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है तो हरजीत सिंह समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति सभा के जिलाध्यक्ष पद पर श्रीराम दलित का मनोनयन हुआ है। इसके अलावा  बालगोविंद विश्वकर्मा को समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के मनोनयन पर राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल पाल, विधायक उत्कर्ष वर्मा, कृष्ण गोपाल पटेल, सुनील लाला, रामसरन, विनय तिवारी, पूर्वमंत्री बंशीधर राज, यशपाल चौधरी, पूर्व विधायक धीरेंद्र्र बहादुर सिंह, आरए उस्मानी, अर्बन कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पपिल मनार, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव, तृप्ति अवस्थी, बजरंग सिंधल, अमित बरनवाल ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed