फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prepare for Civics by writing, avoid memorizing

Lakhimpur Kheri News: लिखकर करें नागरिक शास्त्र विषय की तैयारी, रटने से बचें

Wed, 28 Jan 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Prepare for Civics by writing, avoid memorizing
नागरिक शास्त्र प्रवक्ता विशाल वर्मा
लखीमपुर खीरी। नागरिक शास्त्र में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के लिए पाठ्यपुस्तकों का गहन अध्ययन, महत्वपूर्ण तथ्यों के नोट्स बनाना और विगत 10 वर्षों के प्रश्नों का लिखकर अभ्यास करना सबसे कारगर रणनीति है। लिख-लिख कर याद करने से न केवल कांसेप्ट स्पष्ट होता है, बल्कि परीक्षा में त्रुटि की संभावना भी न के बराबर हो जाती है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को यह सुझाव गांधी विद्यालय के प्रवक्ता विशाल वर्मा ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक शास्त्र एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें विद्यार्थी तथ्यों को ध्यान में रखकर पढ़ें तो आसानी से अच्छे अंक प्राप्त किया जा सकते हैं। पाठ्य पुस्तक से नोट्स अवश्य बनाएं।
विज्ञापन

विगत 10 वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें और लिख-लिख कर अभ्यास करें। कहा कि लिख-लिखकर अभ्यास करने से पढ़ा हुआ काफी दिन तक याद रहता है। इससे त्रुटि की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं। प्रश्न पत्र में लघु उत्तरी, अति लघु उत्तरी, दीर्घ उत्तरीय कई तरह के प्रश्न आते हैं। हर प्रश्न में निश्चित शब्दों का होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नों के उत्तर टू द प्वाइंट दें। व्यर्थ की बातों का समावेश करने से बचना चाहिए। अच्छे नंबर लाने के लिए स्कैच पेन से हेडिंग लिखें और महत्वपूर्ण चीजों को अंडरलाइन अवश्य करें।
परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा कक्ष में पेपर मिलने के बाद उसे 15 मिनट में अच्छे से पढ़ लें।
विषय को पढ़ने के लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।
प्रत्येक प्रश्न को हल करने के बाद दो लाइन का गैप अवश्य दें।
आवश्यकतानुसार काले या नीले स्कैच पेन से हेडिंग लिखें।
परिभाषा में वर्ष अथवा तिथियों को स्केच पेन से लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed