{"_id":"67bcaffa178507364f0809da","slug":"preparations-for-worship-in-temples-completed-shiv-procession-will-take-place-in-the-city-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-140039-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां पूरी, कल शहर में निकलेगी शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां पूरी, कल शहर में निकलेगी शिव बरात
विज्ञापन
शिव बारात के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर हो रही सजावट। संवाद
लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। शहर में शिवबरात का आयोजन है। तैयारियों को लेकर शहर के मुख्य मार्गों को सजाया जा रहा है। शिव मंदिरों और शिवालयों में भी सजावट से लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा पाठ करते हैं। इस दिन की गई शिव उपासना का कई गुना अधिक फल मिलता है। पर्व को लेकर भुईफोरवानाथ, जंगलीनाथ, लिलौटीनाथ मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है।
शिवभक्त सोसायटी की ओर से शहर में शिवबरात निकाली जाएगी। संस्था के अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए शहर को सजाया जा रहा है। शिवबरात गढ़ी मार्ग यज्ञशाला से भुइफोरवानाथ मंदिर होते हुए आनंद टाकीज, इमली चौराहा होते हुए सदर चौराहा और फिर वहां से संकटा देवी रोड व भुइफोरवानाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
भुइफोरवानाथ मंदिर की महंत रामकली ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। मंदिर पर शिवबरात का स्वागत और आरती होगी।