{"_id":"653ffc634334370e040344b4","slug":"preparations-for-train-operation-between-shahgarh-lucknow-completed-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-8560-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शाहगढ़-लखनऊ के बीच ट्रेन संचालन की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शाहगढ़-लखनऊ के बीच ट्रेन संचालन की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
पूरनपुर रेलवे स्टेशन।
बांकेगंज। मैलानी-पीलीभीत रूट पर शाहगढ़ तक एक जोड़ी ट्रेन संचालन की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस रेल खंड पर ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैलानी से शाहगढ़ के बीच पड़ने वाले स्टेशनों का रंग-रोगन, साफ-सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिवाली से पहले इस रेल खंड पर यात्रियों को आठ साल बाद ट्रेनों का सफर नसीब होगा।
लखनऊ से शाहगढ़ के बीच आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे बोर्ड ने चार दिन पहले लखनऊ-मैलानी के बीच चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को शाहगढ़ तक चलाने की मंजूरी दी है। मंजूरी मिलने के बाद रेलवे विभाग के अधिकारियों ने मैलानी-शाहगढ़ के बीच पड़ने वाले स्टेशनों पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं (पानी, शौचालय, टिकट विंडो, बिजली, पंखे, बेंच) की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक इज्जतनगर के निर्देश पर अकेला हंसपुर, सेहरामऊ, कुरैया, दुधिया खुर्द, उदयपुर खुर्द, पूरनपुर, परसादपुर और शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर टिकट स्टाफ, सिग्नल रेल पथ, गेट, सुरक्षा समेत अन्य संबंधित विभाग ने ट्रेन चलने के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही इस रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक लखनऊ से मैलानी तक ही ट्रेनें आ जा रहीं थीं। अब एक जोड़ी ट्रेन का संचालन शाहगढ़ तक बढ़ जाएगा। एनई रेलवे इज्जतनगर डीआरएम पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से शाहगढ़ तक एक जोड़ी ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तारीख तय होते ही मैलानी-शाहगढ़ रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। ट्रेन पर सफर करने के लिए बांकेगंज, गोला, मैलानी समेत सभी स्टेशनों पर यात्रियों से न्यूनतम किराया वसूल किया जाएगा।