{"_id":"68f13030e5555f4ce20b9852","slug":"preparations-for-chhath-mahaparva-are-in-full-swing-with-cleanliness-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-158607-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: साफ-सफाई के साथ छठ महापर्व की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: साफ-सफाई के साथ छठ महापर्व की तैयारियां तेज
विज्ञापन
संपूर्णानगर छठ घाट पर सफाई का होता कार्य। संवाद
संपूर्णानगर। बिहार और पूर्वांचल का महापर्व छठ पूजा सिंगाही खुर्द में धूमधाम से मनाई जाती है। इसको लेकर श्री छठ पूजा सेवा समिति लगातार सफाई अभियान चला रही है।
बृहस्पतिवार को भी सुबह छह बजे समिति के सदस्यों की मौजूदगी में घाट पर उगी घास की सफाई हुई। बाजार में लोगों को छठ पूजा के लिए आमंत्रित भी किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 अक्तूबर की शाम को डूबते सूर्य और 28 अक्तूबर की सुबह पानी में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन व्रतधारी महिलाएं करेंगी।
छठ पूजा सेवा समिति बच्चों के लिए झूले, सेल्फी प्वाइंट, फास्ट फूड समेत अन्य ठेले भी लगवाएगी। घाट की सफाई, वेदी रंगाई, पुताई, सजावट, डेकोरेशन का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान जायजा लेने के लिए समिति के विवेक सिंह, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, पवन, रवि सैनी, राजन यादव, लखन राणा, विनोद, देवशरण, रमेश, अनुज, अभय गुप्ता, आलोक सिंह, संतोष प्रजापति, विनीत, गोलू समेत अन्य सेवादार मौजूद रहे।