फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations for annual examinations in 3106 council schools are in the final stages

Lakhimpur Kheri News: 3106 परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में

Sun, 01 Mar 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations for annual examinations in 3106 council schools are in the final stages
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित 3106 परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी और चार दिनों के भीतर सभी छात्रों की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 30 मार्च तक अभिभावकों को परीक्षा परिणाम दिखाना अनिवार्य है। नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए सभी बीईओ को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मॉडल प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार कराए जाएंगे और मुद्रित कर बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक रूप से होगी। कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों माध्यम से होगी। कक्षा दो और तीन में अंक 50-50 प्रतिशत होंगे, जबकि कक्षा चार और पांच में क्रमशः 70 और 30 अंक लिखित और मौखिक परीक्षा में मिलेंगे। लिखित परीक्षा 50 अंक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
परीक्षा के लिए मिलने वाली धनराशि
प्राथमिक विद्यालय : 10 रुपये प्रति छात्र (प्रश्न पत्र 2.50 रुपये, कॉपियां 7.50 रुपये)
उच्च प्राथमिक विद्यालय: 20 रुपये प्रति छात्र (प्रश्न पत्र 5 रुपये, कॉपियां 15 रुपये)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed