{"_id":"690ba59c2023755fd3051f43","slug":"preliminary-examination-for-admission-to-vidyagyan-school-will-be-held-on-30th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-160284-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 30 को होगी विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 30 को होगी विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा
Thu, 06 Nov 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण अंचलों में रहने वाले मध्यम वर्गीय बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा मिले, इसके लिए विद्याज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 30 नवंबर का होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
पिछले साल भी ग्रामीण इलाकों के 86 छात्र-छात्राओं का प्रारंभिक परीक्षा में चयन हुआ था। चुने गए छात्र-छात्राओं को अब अंतिम मुख्य परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में चयन होने वाले बच्चों को विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
विद्याज्ञान स्कूल की ओर से बच्चों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। प्रवेश के लिए चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को बैग से लेकर किताबें, स्टेशनरी आदि निशुल्क मुहैया कराई जाएंगीं।
विज्ञापन
विद्याज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा में जिले के विभिन्न गांवों में रहने वाली 63 छात्राओं के अलावा 23 छात्रों ने बाजी मारी थी। इन्हीं छात्राओं को मुख्य परीक्षा में बैठाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में न्यूनतम अंक लाने वाले छात्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद बच्चों को चिकित्सा परीक्षण, पारस्परिक संवाद और मूल अभिलेखों का सत्यापन के बाद ही कक्षा छह स्तर पर विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
मुख्य परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। साथ ही परीक्षा में बहुविल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल का एक सही जवाब देना होगा। विद्याज्ञान की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में यह बताया गया है कि प्रत्येक खंड से न्यूनतम 30 अंक हासिल करने होंगे। साथ ही कुछ जरूरी दस्तावेजों को भी साथ लाने की बात कही गई है। जल्द ही मुख्य परीक्षा की दिनांक घोषित की जाएगी।
विद्याज्ञान की ओर से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जारी टोल फ्री 18001021784 पर काल परीक्षा संबंधी करके किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकेगा।