{"_id":"5f1716068ebc3e9fbd7f6efe","slug":"prd-jawan-lakhimpur-news-bly4135340161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बावर्दी दुरुस्त नजर आएंगे पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बावर्दी दुरुस्त नजर आएंगे पीआरडी जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। प्रांतीय रक्षक दल संगठन (पीआरडी) में रैंक के अनुसार अवैतनिक सदस्यों की वर्दी और बैजेज का निर्धारण कर दिया गया है। अब निर्धारित यूनीफार्म कोड के मुताबिक ही पीआरडी जवानों को वर्दी पहननी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले पीआरडी जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का प्रावधान किया गया है।
पीआरडी जवान भी होमगार्ड की भांति सुरक्षा गार्ड के तौर पर विभिन्न संस्थाओं और विभागों में ड्यूटी करते हैं। कई दशकों से इनके यूनिफार्म कोड का निर्धारण नहीं हुआ था, जिससे यह लोग मनमाने तरीके से वर्दी धारण कर रहे थे। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने बताया है कि ब्लॉक कमांडरों को शोल्डर फ्लैप पर रॉयल ब्लू रंग की तीन चौड़ी पट्टी, जिस पर लाल धागे से कढ़ा हुआ दो स्टार होना चाहिए। खाकी रंग की बैरेट कैप पहनेंगे, जिस पर रेड रॉयल ब्लू पट्टी पर पीआरडी लिखा हुआ मोनोग्राम वाला गोल्डन कलर्ड धातु का ताज लगेगा। खाकी वर्दी, ब्लैक शूज, खाकी रंग का नायलान वेब बेल्ट लगाई जाएगी। हवलदार मेजर/कंपनी क्वार्टर मास्टर की यूनिफार्म के शोल्डर फ्लैप पर रॉयल ब्लू रंग की तीन चौड़ी पट्टी जिस पर लाल धागे से कड़ा हुआ एक स्टार रहेगा। शेष वर्दी ब्लॉक कमांडर की भांति रहेगी। ऐसे ही हल्का सरदार की यूनिफार्म के शोल्डर फ्लैप पर रॉयल ब्लू रंग की दो चौड़ी पट्टी जिस पर लाल धागे से कड़ा हुआ एक स्टार रहेगा। खाकी रंग की बैरेट कैप पर रेड रॉयल ब्लू पट्टी पर पीआरडी लिखा हुआ मोनोग्राम वाला गोल्डन कलर्ड धातु का ताज लगेगा। इसी तरह दलपति की यूनिफार्म में गोल्डन धातु का पीआरडी लिखा शोल्डर बैज लगेगा। वर्दी के बाएं बाजू पर तीन रॉयल ब्लू स्ट्रिप रहेंगी। टोली नायक की वर्दी पर गोल्डर धातु का पीआरडी लिखा शोल्डर बैज लगेगा। वर्दी के बाएं बाजू पर दो रायल ब्लू स्ट्रिप लगेंगी। ऐसे ही रक्षक (जवान) की वर्दी में भी गोल्डन धातु का पीआरडी लिखा शोल्डर बैज लगेगा। खाकी वर्दी, ब्लैक शूज और खाकी रंग का नायलॉन वेब बेल्ट (जिसके गोल्डन कलर्ड बक्कल पर पीआरडी का लोगो बना होगा) के साथ ही खाकी डोरी और सीटी धारण करेंगे।
प्रांतीय रक्षक दल संगठन में रैंक के अनुसार अवैतनिक सदस्यों की वर्दी और बैजेज का निर्धारण कर दिया गया है। इसके अनुसार ही सभी रैंक के सदस्यों को वर्दी धारण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले सदस्यों के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
-प्रबोध कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी