फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power supply falter in the district due to rain accompanied by strong wind

तेज हवा के साथ बारिश से जिले में लड़खड़ाई बिजली की आपूर्ति

Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Power supply falter in the district due to rain accompanied by strong wind
तेज हवा के साथ बारिश से जिले
विज्ञापन

में लड़खड़ाई बिजली की आपूर्ति
मेला मैदान, हाथीपुर, नौरंगाबाद, महराजनगर समेत कई मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली
- पेड़ों की डालें लाइन पर गिरने से टूटे जर्जर तार, दिन भर चला मरम्मत का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर समेत जिले के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शहर के मेला मैदान, हाथीपुर, नौरंगाबाद, महराजनगर समेत कई मोहल्लों में घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई जगह पेड़ों की डालें बिजली लाइन पर गिरने से तार टूट गए, जिन्हें फिर से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में घंटों लग गए। कई इलाकों में जर्जर तारों के टूटने से समस्याएं पैदा हुई है।
शुक्रवार को तेज हवा के साथ बरसात होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सुबह से बारिश न होने से बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में मदद मिली। गांव देहात के कई इलाकों में शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। एसडीओ अनुराग शर्मा ने बताया कि तेज हवा के कारण कई जगह तार टूट गए, जिससे समस्या पैदा हुई थी, लेकिन अब तकरीबन पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बहाल कर ली गई है।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। बृहस्पतिवार सुबह से मुल्लापुर, जसमड़ी, बरखैरियाजाट, चौबियापुर, खरगापुर, कतुबापुर, मस्तीपुर, उकुरमुहा, पनई, जलालपुर समेत दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। बताया गया कि शाहजहांपुर से जंगबहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र तक आने वाली लाइन खराब हो गई है। जेई रोहिताश्व शर्मा का कहना है कि अटसलिया और पैना के बीच लाइन खराब है, सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। कस्बे मे पिछले 24 घंटे में सिर्फ आठ घंटे ही बिजली मिल सकी। बृहस्पतिवार रात से मोहम्मदाबाद और हरीनगर फीडर पूरी तरह बंद रहे। इससे करीब सौ गांव की बिजली रात भर ठप रही। जेई अश्वनी कुमार ने बताया की तेज हवाओं के चलते पेड़ तार से टकरा रहे थे, जिसके चलते सप्लाई रोकी गई।
मोहम्मदी। जेई अकमल खां ने बताया कि रात में कई जगहों पर तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रेहरिया और गोकन, बेलहरा फीडरों के गांव धमौला, मगरेना, रधोला, गौरिया, दयानतपुर में तेज हवा चलने से तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही।
अमीरनगर। तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। मूड़ाखालसा के ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
निघासन। ढखेरवा विद्युत उपकेंद्र से चलने वाली बिजली सप्लाई पिछले तीन दिनों से डांवाडोल चल रही है। इलाके के खरवहिया, चचरा, रौली पुरवा, दरेरी, परमोधापुर, गौरिया, पडुखिया, राजपुर, हथियाबोझ सहित दर्जनों गांवों में पिछले तीन दिन से बिजली गायब है। जेई विकास सिंह ने बताया कि लाइनों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
बिजुआ। बुधवार को भी पूरा दिन बिजली गायब रहने के बाद रात में दो घंटे के लिए मिली। बृहस्पतिवार को पूरा दिन बारिश की भेंट चढ गया बिजली के दर्शन ही नहीं हुए। शुक्रवार को भी सुबह से बिजली गायब है। बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने से पानी बरसने से कई जगह लाइन खराब रही।
उचौलिया में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप
उचौलिया। कस्बा समेत क्षेत्र के कई गांवों के बिजली उपभोक्ता बृहस्पतिवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं। दो दिन से बिजली न आने से इंवर्टर भी ठप हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से मौसम खुलने के बावजूद बिजली कर्मचारी शाम तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। एसडीओ शिवम मौर्य ने बताया कि जंगबहादुरगंज उपकेंद्र के 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप है। संवाद

तेज हवा के चलते 33 केवी का हुआ ब्रेक डाउन
खीरी टाउन। कस्बा खीरी में 33 केवी के ब्रेकडाउन से सुबह से ही बिजली कटौती का सिलसिला चलता रहा, जो सारा दिन चला। खीरी कस्बे में दिनभर हवा चलने से लाइन में खराबी से बिजली ट्रिपिंग करती रही। अधिशाषी अभियंता शेर अली बताया कि तेज हवा के चलते लाइन में पेड़ के टकराने पर खराबी से ब्रेक डाउन हो जाता था। पेट्रोलिंग की जाती है जिस जगह पर खराबी होती है वहां पर सही करके लाइन चालू की जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed