फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poultry farm owner dies after being crushed by DCM in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: डीसीएम बैक करते समय हादसा, पहिये के नीचे दबने से पोल्ट्री फार्म मालिक की मौत

Sat, 22 Jun 2024 02:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 02:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म से मुर्गे भरने आई डीसीएम से कुचलकर फार्म मालिक की मौत हो गई। चालक डीसीएम को अचानक बैक करने लगा था। इसी दौरान जमीन पर लेटे फार्म मालिक पर डीसीएम का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Poultry farm owner dies after being crushed by DCM in Lakhimpur Kheri
पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सिसौरा गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास बने पोल्ट्री फार्म में मुर्गे भरने आई डीसीएम को पीछे करते समय पहिये के नीचे दबने से फार्म मालिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोल्ट्री फार्म मालिक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हो गया। 

विज्ञापन


सिसौरा गांव निवासी मस्त राम के पांच बेटे हैं। मंझला बेटा श्याम सुंदर (28) घर के पास बने पोल्ट्री फार्म की देखरेख और कामकाज संभालता था। शनिवार को फार्म में तैयार मुर्गों को बिक्री के लिए भेजने के लिए सात डीसीएम आई थीं। तड़के तीन बजे तक चार डीसीएम लोड हो चुकी थी। पांचवीं डीसीएम भी चालक लेकर आ गया। उसने डीसीएम खड़ी कर दी। कुछ देर बाद श्याम सुंदर डीसीएम से कुछ दूर पीछे जाकर जमीन पर लेट गया और मजदूरों से बातें करने लगा। 

विज्ञापन

चालक ने अचानक बैक कर दी थी डीसीएम 
इसी दौरान चालक ने अचानक डीसीएम स्टार्ट की और बैक करने लगा। जिससे श्याम सुंदर डीसीएम के पिछले पहिये के नीचे दब गया। पास में खड़े मजदूरों ने शोर मचाया, तब जाकर डीसीएम आगे बढ़ी। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज शुरू ही हुआ थी कि सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर फूलबेहड़ पुलिस ने जांच की। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed