फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Post workers stay on strike

डाक कर्मी हड़ताल पर रहे

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Post workers stay on strike
डाक - फोटो : अमर उजाला
सातवें वेतनमान की संस्तुतियों में सुधार की मांग
विज्ञापन

सातवें वेतनमान की संस्तुतियों में सुधार की मांग को लेकर ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले जिले भर के डाक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल रखी। इसके चलते डाक विभाग में काम-काज बुरी तरह प्रभावित रहा।
नेशनल यूनियन आफ पोस्टल इंप्लाइज के मंडलीय मंत्री, राष्ट्रीय डाक कर्मचारी महासंघ के मंडलीय मंत्री विक्रम वर्मा और ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के मंडलीय मंत्री पीके सिंह ने बताया कि डाक कर्मी सातवें वेतनमान की संस्तुतियों में सुधार को शामिल करते हुए 38 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अन्य मांगों में किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट एलाउंस, एक जनवरी 2004 से आए कर्मचारियों को पेंशन देने आदि की मांगें शामिल हैं।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मांगों के साथ प्रोन्नति के संबंध में गुड से वेरी गुड के बेंच मार्क को हटाने, सभी खाली पदों को भरे जाने और अनुकंपा भर्ती पर पांच फीसदी की सीलिंग को समाप्त करने और ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय कर्मचारियों जैसी सारी सुविधाएं देने की भी मांग है। इन मांगों पर केंद्र सरकार उदासीन रवैया अपना रहा है। केंद्रीय मंत्रियों के समूह द्वारा सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में निश्चित रूप से सुधार किए जाने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक फेडरेशन द्वारा हड़ताल की नोटिस दिए जाने के बाद ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन नेशनल डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन और ग्रुप डी के बैनर तले डाक कर्मियों ने गुरुवार को एकदिवसीय हड़ताल रखी। इस मौके पर पीके सिंह, विक्रम वर्मा, राम गोपाल वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed