फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poor mouth moist morsel

गरीबों के मुंह का निवाला भीगा

Tue, 30 Jun 2015 07:36 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 30 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
गरीबों के मुंह का निवाला खुले आसमान के नीचे रखा होने के कारण भीग गया। गेहूं की बोरियां इस कदर सड़ गई हैं कि दूर से बदबू आने लगी है। सपा नेता ओमकार सिंह ने मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर, तिकुनियां के उपभोक्ताओं ने सड़ा गेहूं लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गांव प्रीतमपुरवा में एपीएल और बीपीएल के करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं का गोदाम के बाहर जमीन पर बिना कुछ बिछाए चट्टा लगा दिया गया है। अधिक वर्षा होने पर गोदाम प्रभारी ने उस पर खानापूर्ति के लिए तिरपाल डाल दिया। तेज हवा चलने के कारण वह तिरपाल भी उड़ गया। वर्षा के चलते बोरियों के चट्टे नीचे और ऊपर दोनों तरफ से भीग गए, जिसके चलते गेहूं सड़ गया। आरोप है कि कोटेदारों पर दबाव बनाकर वही सड़ा गेहूं दिया गया। सयुस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि तिकुनियां में सड़े गेहूं का वितरण किया गया। उसमें इतनी बदबू आ रही थी कि उसे जानवरों के सामने डाला गया तो उन लोगों ने भी नहीं खाया, इस गेहूं को वहां लोगों ने लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर पीके सुधाकर के अनुसार अधिक गेहूं आने के कारण गोदाम में जगह नहीं रह गई थी, इसलिए बाहर लगवाया गया था। यह सच है कि गेहूं भीग गया है। सड़ा गेहूं कोटेदार को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed