फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   poojan

दीपावली की रात भू लोक पर आती हैं महालक्ष्मी

Sat, 14 Nov 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
poojan
poojan
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय संस्कृति में दीपावली का विशेष महत्व है। इसी लोग इसके आगमन से पहले ही तैयारियों में लग जाते हैं, ताकि महालक्ष्मी प्रसन्न हों और उनका घर धन धान्य से परिपूर्ण करें।
विज्ञापन

नगर के ज्योतिषाचार्य पं रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि लक्ष्मी पूजा का विशेष विधान है। दीपावली की संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा, आराधना की जाती है। पुराणों के अनुसार कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में विचरण करती हैं। मान्यता है कि विचरण के दौरान जो घर हर प्रकार से स्वच्छ और प्रकाशवान होता है, वहां वे अंश रूप में ठहर जाती हैं। इसलिए दीपावली पर साफ-सफाई करके विधि विधान से पूजन करने से माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन

---
श्री लक्ष्मी गणेश का पूजन प्रदोष काल में सर्वोत्तम
लखीमपुर खीरी। देवकली तीर्थ स्थित स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला आश्रम संस्कृत विद्यापीठ के संचालक पंडित प्रमोद कुमार दीक्षित ने बताया कि दिवाली प्रदोष एवं रात्रि व्यामिनी अमावस्या तिथि में शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। इस बार पूजन के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। मगर, पूजन के लिए प्रदोष काल सबसे उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
-दोपहर में स्थिर कुंभ लग्न 12.44 से 2.16 बजे तक।
- सर्वोत्तम वृष लग्न शाम 5.23 से 7.20 बजे तक (प्रदोष काल)
- महानिशा स्थिर सिंह लग्न में रात 11.51 से 02.05 बजे तक।
.....
गोवर्धन पूजा मुहूर्त
दिवाली के दूसरे दिन यानि रविवार को गोवर्धन पूजा होगी। पूजन दोपहर 3.26 से 5.33 बजे तक करना विशेष फलदायी रहेेगा।
......
भैयादूज पूजन
भैयादूज पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1.17 से 3.25 बजे तक हैं। इसी दिन चित्रगुप्त, कलम दवात की पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed