{"_id":"62d9c070ca64860506620f2e","slug":"political-lakhimpur-news-bly4921221162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत का हुआ सीमा विस्तार... पांच गांव हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत का हुआ सीमा विस्तार... पांच गांव हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। शासन ने नगर पंचायत धौरहरा के सीमा विस्तार को मंजूरी देते हुए इसमें पड़ोस के पांच गांवों को शामिल किया है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस आशय की 15 जुलाई को शासन से अनंतिम सूची जारी की जा चुकी है। इसमें फत्तेपुर, काजीपुर, रामबट्टी, लालापुरवा, ग्रंटंपुरवा सहित गैर आबाद क्षेत्र गोरखापुर को भी नगर पंचायत में शामिल किया गया है।
जिले की पुरानी नगर पंचायत में शुमार धौरहरा कस्बे का सीमा विस्तार कई वर्षों से लंबित था। 2016 से सीमा विस्तार की कवायद चल रही थी लेकिन हर बार राजनीतिक दखलंदाजी की वजह से सीमा विस्तार परवान नहीं चढ़ पा रहा था। पंचायत प्रशासन ने दिसंबर 2020 में दोबारा सीमा विस्तार का प्रयास किया और नजरी-नक्शा व गांवों की आबादी आदि का विवरण तैयार कर तत्कालीन एसडीएम एस. सुधाकरन और डीएम की संस्तुति से नगर विकास विभाग को भेजा गया। इसे अब शासन स्तर से मंजूरी मिल गई। अब धौरहरा पंचायत में पडोसी पांच गांव फत्तेपुर, काजीपुर, रामबट्टी, लालापुरवा, ग्रंटंपुरवा सहित गैर आबाद क्षेत्र गोरखापुर को भी नगर पंचायत धौरहरा का हिस्सा बनने का रास्ता साफ हो गया है। ईओ जितेंद्र ने बताया कि करीब एक महीने की दस्तावेजी प्रक्रिया से गुजरने के बाद नगर का सीमा विस्तार फाइनल हो जाएगा।