फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से नहीं लिया डीजल तो कराया ट्रांसफर

Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
political
गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो के एआरएम रहे सुनील कुमार नागर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर अपने पेट्रोल पंप से बसों के लिये डीजल खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने यह भीकहा कि दबाव न मानने पर उनका ट्रांसफर करा दिया गया। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आरोपी खारिज कर पूर्व एआरएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व एआरएम सुरेश नागर ने आरोप लगाया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी अपने पेट्रोल पंप से रोडवेज की बसों के लिए डीजल लेने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने एआरएम और कर्मचारियों से अभद्रता की और ट्रांसफर करा देने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार किसी विशेष पेट्रोल पंप से डीजल लेने की अनुमति नहीं है। भाजपा नेता के पेट्रोल पंप डीजल लेना नियम विरुद्ध था। उन्होंने भाजपा नेता की बात नहीं मानी तो ट्रांसफर की धमकी दी गई। पूर्व एआरएम ने दावा किया कि दो जुलाई को विभागीय सूचना आने से पहले भाजपा नेता विजय माहेश्वरी ने फोन कर तंज कसा कि उनका ट्रांसफर गोरखपुर हो गया है। उन्होंने डिपो के इंचार्ज के पद से हटाए गए लिपिक अरविंद सिंह के पक्ष में बलिया के किसी मंडल प्रभारी आलोक कुमार सिंह पर भी फोन कर धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी ने आरोपों को निराधार बताया है। पूर्व एआरएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गोला डिपो में चार वर्ष पूरे हो चुके थे। ट्रांसफर होना ही था। किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की गई। आरोप है कि पूर्व एआरएम अन्य पेट्रोल पंपों से कमीशन लेते थे, इसलिए वह उनसे डीजल लेने को तैयार न हुए। गोला बस डिपो पर 30 वर्षों से एक कर्मचारी तैनात है, जिसे डिपो इंचार्ज के पद पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed