{"_id":"600f04f28ebc3e32b652adcd","slug":"police-patrolling-checked-vehicles-on-eve-of-republic-day-lakhimpur-news-bly434998224","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल की गश्त, चेक किए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल की गश्त, चेक किए वाहन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने शहर में पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और वाहनों को भी पुलिस ने खंगाला। पुलिस ने पटाखे फोड़ने की आवाज करने वाली आठ बुलेट सीज कीं।
सोमवार को सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह, एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय ने सभी चौकी इंचार्ज और भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च करने के साथ ही वाहनों से रूट मार्च किया। रूट मार्च में दो बज्र वाहन भी शामिल थे। हूटर बजाते पुलिस के चौपहिया और दो पहिया वाहन चल रहे थेे। पुलिस टीम ने मेन बाजार, सराफा मार्केट, हमदर्द तिराहा, संकटा देवी, ओवरब्रिज, गुरुगोविंद चौराहा, अस्पताल रोड पर गश्त कर संदिग्धों की तलाशी ली औैर वाहनों को खंगाला। इस दौरान पुलिस ने गुरुगोविंद सिंह चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली आठ बाइक सीज कीं। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। प्रभारी निरीक्षक ने ठेले, खोमचे वालों से बेवजह लोगों को दुकान के पास न खड़े होने देने की चेतावनी दी।