फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police party left for security arrangements in polling

मतदान में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस पार्टी हुईं रवाना

Mon, 07 Feb 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police party left for security arrangements in polling
रवाना होतीं पुलिस पार्टियां।
शामली और सहारनपुर के लिए जिले से भेजा गया है पुलिस फोर्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण में जनपद शामली एवं सहारनपुर में होने वाले मतदान के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए रविवार को जिले से पुलिस फोर्स रवाना किया गया है। फोर्स की रवानगी पहले पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया।

पुलिस लाइन में जनपद खीरी से प्रथम चरण में निर्वाचन ड्यूटी के लिए 111 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 918 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों एवं द्वितीय चरण में 81 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 939 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों को लगाया गया है। ब्रीफिंग के दौरान एएसपी एके सिंह द्वारा पार्टियों को रवाना करने से पहले ग्राउंड में समस्त पुलिसकर्मियों को एकत्र करके चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए गए, जिससे कि निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। साथ ही कोविड के दृष्टिगत ड्यूटी के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोगों को मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने व सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ लाइन आदित्य कुमार गौतम, सीओ सदर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक व चुनाव सेल प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed