{"_id":"5ea3fa7d8ebc3e902b0f6b6d","slug":"police-or-getting-admission-after-general-thermal-screening157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हो या आम थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कोतवाली में मिल रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हो या आम थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कोतवाली में मिल रहा प्रवेश
एसएसआई की थर्मल स्क्रिनिंग करता सिपाही सोनू कुमार
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
लखीमपुर खीरी। देश में कोरोना योद्धा भी संक्रमित हो रहे हैं। इसको लेकर पुलिस महकमा खास सतर्कता बरत रहा है। एसपी पूनम ने सदर कोतवाली पर थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण उपलब्ध कराए हैं। अब पुलिस के साथ ही अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की भी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण से जनता को बचाने के लिए पुलिस योद्धाओं की तरह दिन रात जुटी है। इससे पुलिस कर्मियों में संक्रमण का खतरा बना है। इसको लेकर पुलिस महकमे ने जरूरी कदम उठाए हैं। एसपी पूनम ने सभी थाना, चौकी, पुलिस दफ्तर को दिन में दो बार सैनिटाजर करा रही है। वही सदर कोतवाली को अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। कोतवाली आने वाले सभी फरियादियों और पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यह स्क्रीनिंग गठित विशेष दस्ते के सिपाही कर रहे हैं। सदर कोतवाली में सिपाही सोनू कुमार ने आने जाने वालों के साथ ही पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उसके बाद ही सभी को कोतवाली परिसर में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।