फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police officer accused of indecency, resignation letter of Mandal General Secretary goes viral

Lakhimpur Kheri News: कोतवाल पर अभद्रता का आरोप, मंडल महामंत्री का इस्तीफा पत्र वायरल

Wed, 10 Jun 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police officer accused of indecency, resignation letter of Mandal General Secretary goes viral
निघासन। भाजपा मंडल महामंत्री शिवकुमार पाल ने कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बीच मंडल महामंत्री पद से उनके इस्तीफे से संबंधित एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शिवकुमार का कहना है कि वह बुधवार सुबह गांव के एक सामाजिक कार्य के सिलसिले में कोतवाली गए थे। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आहत होकर उन्होंने भाजपा मंडल महामंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उधर, प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) की अदालत से संबंधित एक मामले में जमानतदारों की सकूनत तस्दीक से जुड़े प्रपत्रों को हाथों-हाथ देने की मांग की जा रही थी। न्यायालयी प्रक्रिया के तहत प्रपत्र पैरोकार के माध्यम से डाक से प्राप्त हुए थे, इसलिए उन्हें सीधे किसी व्यक्ति को देना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, प्रपत्र देने से मना किए जाने पर शिवकुमार पाल नाराज हो गए और मंडल महामंत्री पद से इस्तीफा देकर पत्र वायरल करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed