फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

गोला के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बने अरविंद, इंस्पेक्टर अनिल लाइन हाजिर

Sat, 17 Oct 2020 06:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
police
B-17, PANIPAT-200201 - FEBRUARY 20, 2007 - PANIPAT: A police official shows petrol bottles and other material recoverd from a suitcase in Samjhauta Express train during a press conference at Panipat on Tuesday. PTI PHOTO - फोटो : PTI
लखीमपुर खीरी। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी विजय ढुल के तेवर सख्त हो गए हैं। उन्होंने सरकारी काम में रुचि न लेने और लापरवाही बरतने वाले गोला गाोकर्णनाथ के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर अरविंद कुमार पांडेय को इसी पद पर गोला गोकर्णनाथ भेजा है। मीडिया सेल से इंस्पेक्टर राजकुमार वर्मा को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर बनाया है। संभावना जताई जा रही है कि एसपी शीघ्र ही बड़े पैमाने पर फेरबदल कर सकते हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के कोराना संक्रमित मिलने पर चार दिन पहले उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। एसपी विजय ढुल ने पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत इंसपेक्टर अरविंद कुमार पांडेय को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर बनाया था। इसके अलावा थाना नीमगांव और संपूर्णानगर में पहले से ही कार्यवाहक थाना प्रभारी तैनात हैं। शुक्रवार को एसपी ने गोला गोकर्णनाथ के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव को सरकारी काम में रुचि न लेने और लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था। दो दिन पहले सदर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बने अरविंद कुमार पांडेय को इसी पद पर गोला कोतवाली भेजा है। मीडिया सेल से इंस्पेक्टर राजकुमार वर्मा को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर बनाया है। सूत्रों के मुताबिक गोला से हटाए गए इंस्पेक्टर अनिल पर अपराध रोकने में विफल रहने का भी आरोप है। कोतवाली सदर सहित चार थानों में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती से संभावना जताई जा रही है कि जिले में जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रभारी निरीक्षकों और दरोगाओं का तबादला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed