{"_id":"5e1f62e68ebc3e4b2f0885f4","slug":"police-lakhimpur-news-bly3920800161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के चीसापानी में सेल्फी लेना भारतीय पुलिस कर्मियों को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के चीसापानी में सेल्फी लेना भारतीय पुलिस कर्मियों को पड़ा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कैलाली जिले की लम्कीचूहा नगर पालिका क्षेत्र के चीसापानी पर्यटन स्थल पर सेल्फी लेना भारतीय पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। गाड़ी से आए 10 भारतीय पुलिस वालों को नेपाल पुलिस ने बुधवार शाम पकड़ लिया। पकड़े गए पुलिसवालों से चीसापानी पुलिस थाने में पूछताछ की गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
नेपालगंज बार्डर से 10 भारतीय पुलिस कर्मी भारतीय गाड़ी (यू पी 32 डीजेड 4354) से बांके जिला से होते हुए कैलाली जिले में लम्कीचूहा नगर पालिका वार्ड नंबर नौ में चीसापानी-आछाम मार्ग पर पितमारी के पास से पर्यटन स्थल चीसापानी पहुंचे थे। यहां इन लोगों ने सेल्फी ली। जानकारी मिलने पर नेपाल पुलिस ने भारतीय गाड़ी को पकड़ा, जिसमें 10 पुलिसकर्मी थे। भारतीय पुलिसवालों को चीसापानी के इलाका पुलिस थाने में लेजाया गया, बाद में पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
इस संबंध में डीएसपी, पुलिस प्रवक्ता दक्ष कुमार बसनेत ने बताया, भारतीय पुलिसकर्मी रूपैडिहा बार्डर तक किसी मंत्री के एस्कार्ट के लिए आए थे। यह लोग बहराइच पुलिस के थे। इन लोगों ने चीसापानी पुल के बारे में सुना था, जहां घूमने के लिए वर्दी में ही आ गए। उनके पास से असलाह नहीं मिले, पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।